चार शांतिभंग में जेल भेजे, चार मुचलकों में पाबंद किए
देवबंद (सहारनपुर)। कोतवाली पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को शांतिभंग की आशंका के चलते गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि चार लोगों को मुचलकों में पाबंद किया है। कोतवाली के उपनिरीक्षक धर्मराज यादव ने रणखंड़ी गांव में आपस में झगड़ा कर रहे ब्रह्मपाल सिंह, अनुज कुमार और दूसरे पक्ष के महावीर सिंह और शांता को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं, दुकान खाली करने के विवाद में झगड़ा कर रहे जडौदा जट्ट गांव निवासी श्याम लाल, मोहल्ला फौलादपुरा निवासी रामलाल शर्मा और पारिवारिक झगड़े में हरिनगर निवासी कोकिस और शशिनगर निवासी फूलचंद के खिलाफ 107/16 की कार्रवाई की है।