मेरठ। लिसाड़ीगेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर समर गार्डन चौराहे के पास से वाहन चोर सद्दाम पुत्र मो. हनीफ निवासी टावर वाली गली श्यामनगर को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने बताया कि सद्दाम की निशानदेही पर एक बुलेट बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। बुलेट उसने गीता कालोनी दिल्ली और स्कूटी सूरजकुंड पशु अस्पताल के पास से चोरी की थी। ये दोनों वाहन सोतीगंज निवासी मन्नू और जावेद को सौंपे जाने थे। दोनों चोरी के वाहनों को काटकर उनके पार्ट्स सोतीगंज में खपाने का काम करते हैं। जल्द पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।