फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन से लापता किशोरी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। करीब पंद्रह दिन पहले क्षेत्र के एक गांव से किशोरी लापता हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने किठौर थाना क्षेत्र के गांव छुछाई निवासी दो भाइयों को नामजद करते हुए अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने शुक्रवार को किशोरी को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव से करीब पंद्रह दिन पहले एक किशोरी अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने इस मामले में किठौर थाना क्षेत्र के गांव छुछाई निवासी योगेंद्र पुत्र खेमचंद व उसके भाई भीम को किशोरी के अपहरण के मामले में नामजद किया था। जिसमें पुलिस ने शुक्रवार को किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा, लेकिन किशोरी ने इनकार कर दिया। पुलिस ने उम्र की जांच के लिए मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें