किठौर। एसएसपी के निर्देश पर किठौर पुलिस ने अभियान चलाकर अशोक पुत्र कालू, ठाकुर पुत्र कालू तथा मनोज पुत्र सुंदर निवासी भटीपुरा को रविवार को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं।