फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते खोलने पहुंची टीम को बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक खाते खोलने पहुंची टीम को 6 घंटे बंधक बनाया
विज्ञापन

पुलिस ने छुड़ाकर परिजनों को सौंपी तीन युवतियां, युवक हिरासत में लिया
जाकिर कालोनी का मामला, आधार कार्ड के दुरुपयोग की जताई आशंका
फोटो
मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में बैंक खाते खोलने पहुंची तीन युवतियों-एक युवक की टीम को लोगों ने बंधक बना लिया। करीब छह घंटे तक लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आकर टीम को बंधनमुक्त कराया। युवतियों को परिजनों के सुपुर्द किया और युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

जाकिर कालोनी गली नंबर-3 में शुक्रवार सुबह एक टीम पहुंची। टीम में शामिल तीन युवतियों व एक युवक ने खुद को एक निजी बैंक का कर्मचारी बताया और लोगों के नि:शुल्क खाते खोलने की बात कही। उन्होंने मस्जिद से एलान कराया और एक जगह बैठकर खाते खोलने शुरू कर दिये। इसी बीच कुछ लोगों को शक हुआ और वह उनसे पूछताछ करने लगे। इसका टीम ने विरोध जता दिया। मामला बिगड़ता गया और बहस शुरू हो गयी। नाराज लोगों ने चारों को बंधक बना लिया। करीब छह घंटे तक टीम को बंधक बनाए रखा। सूचना पर डायल-100 पुलिस पहुंच गयी। चारों को लिसाड़ीगेट थाने लाया गया। पुलिस ने तीनों युवतियों के परिजनोें को बुलाकर और उन्हें सौंप दिया। इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने बताया कि लोगों का शक है कि बैंक खाते खोलने की आड़ में उनके आधार कार्ड समेत अन्य कागजात लिए जा रहे थे, जिनका दुरुपयोग हो सकता था। युवक को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें