फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को चाकू से गोदकर थाने पहुंचा पति

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

माधवपुरम चौकी से चंद कदमों की दूरी पर बुधवार देर रात सनसनीखेज वारदात
हत्यारोपी पति ने पुलिस के सामने किया दावा, पत्नी के थे दोस्त से अवैध संबंध
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाने की माधवपुरम चौकी के पास बुधवार रात सनसनीखेज वारदात हो गई। अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को पशु काटने वाले छुरे से काट डाला। हत्यारोपी खून से सना छुरा लेकर ब्रह्मपुरी थाने पहुंचा तो हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को घटना के एक घंटे बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है।
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि नेक गांव, जानीखुर्द निवासी संजय वाल्मीकि की शादी करीब आठ साल पहले अमृता (26) निवासी सतवाई से हुई थी। संजय पत्नी और तीन बेटों के साथ माधवपुरम चौकी के पास वाल्मीकि बस्ती में किराए पर रह रहा था। संजय को शक था कि उसकी पत्नी अमृृता के नंगला गांव निवासी उसके दोस्त जितेंद्र से अवैध संबंध हैं। इस बात को लेकर परिवार में अक्सर विवाद रहता था। एसपी सिटी ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे दंपति में कहासुनी हुई थी। संजय ने पत्नी की पिटाई कर दी थी। धमकी दी थी कि यदि वह जितेंद्र से मिली तो दोनों को जिंदा नहीं छोड़ेगा। बुधवार देर रात संजय ने अपने तीनों बच्चों को दूसरे कमरे में सुला दिया। उसके बाद अलमारी से पशु काटने वाला छुरा निकाला। बेड पर सो रही पत्नी के गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर छुरे से ताबड़तोड़ वार कर दिए। पत्नी अमृता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

टीवी और डीजे के शोर में दबी आवाज
बताया गया कि जिस वक्त घटना को अंजाम दिया गया, पास ही एक विवाह समारोह में डीजे बज रहा था। हत्यारोपी संजय ने वारदात को अंजाम देने से पहले तेज आवाज में टीवी चलाया था। हालांकि पुलिस का कहना है कि चीख पुकार मचने पर पड़ोस के लोग जाग गए थे। इस दौरान हत्यारोपी ने पड़ोस के लोगों से कहा कि उसने पत्नी को निपटा दिया। पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी संजय के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड से दिखाई गिरफ्तारी
हत्या के मामले में ब्रह्मपुरी पुलिस ने आरोपी संजय की दिल्ली रोड माधवपुरम में मंदिर के सामने से गिरफ्तारी दिखाई है। जबकि हत्या में प्रयुक्त छुरा ग्रीन बेल्ट नर्सरी से बरामद करने की बात कही है। एसपी सिटी का दावा है कि हत्यारोपी थाने नहीं पहुंचा था। पुलिस ने एक घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें