मेरठ। यहां तो पुलिस वालों के घर भी सुरक्षित नहीं। रोजाना लूट और चोरी की घटना हो रही हैं। सोमवार रात चोरों ने पुलिस लाइन में धावा बोलकर पुलिस वालों की बाइक उनके क्वार्टरों से चोरी कर ली। इसकी रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज हुई है। पुलिस लाइन में कांस्टेबल ओंकार सिंह व सुरेंद्र सिंह का परिवार अलग-अलग दो क्वार्टर में रहता हैं। सोमवार रात दोनों सिपाहियों की बाइक क्वार्टरों के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान चोर दोनों बाइक ले गए। मंगलवार सुबह सिविल लाइन थाने में दोनों सिपाहियों ने जाकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर सिविल लाइन रजनेश तिवारी का कहना है कि लोकल चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया होगा। पुलिस इस मामले की जांच करके कार्रवाई करेगी। पुलिस लाइन इंचार्ज आरआई होरीलाल सिंह ने बताया कि दोनों सिपाहियों की बाइक क्वार्टरों के बाहर खड़ी थी।