फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार आपति पुलिस ने युगल को पकड़ा, अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र के पूठा गांव के पास डिवाइडर रोड पर पुलिस ने कार में बैठे प्रेमी युगल को पकड़ लिया। आरोप है कि दरोगा व सिपाहियों ने कार सवार युवक की पिटाई करनी शुरू कर दी। बताया गया कि यह युगल होंडा सिटी कार में बैठा था। इस दौरान टीपी नगर थाने की गाड़ी कार के पास आकर रुकी। आरोप है कि गाड़ी से उतरे दरोगा व पुलिस कर्मियों ने कार में बैठे युवक की पिटाई करनी शुरू कर दी। युवक पुलिस कर्मियों से छोड़ने की गुहार लगाता रहा लेकिन दरोगा ने युवक की एक न सुनी। युवती ने भी दरोगा के पैरों में गिरकर छोड़ने की बात कही। लेकिन पुलिसकर्मी नहीं माने। युवती ने भी पुलिस कर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें