फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। रोहटा रोड स्थित कविनगर कॉलोनी लखवाया निवासी अजय कुमार पुत्र रामदेव सिंह के घर से चोर करीब 40 हजार रुपये और पांच लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। सहकारी संस्था में क्लर्क अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि चोरी की वारदात शुक्रवार दिनदहाड़े हुई। अजय की पत्नी पब्लिक स्कूल में शिक्षिका हैं। घटना के समय दंपति ड्यूटी पर और बच्चे स्कूल गए हुए थे। पत्नी जब स्कूल की छुट्टी के बाद दोपहर को घर लौटी तो मकान का ताला टूटा देखकर दंग रह गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पीड़ित ने तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें