मेरठ। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक रिटायर्ड सूबेदार की पुत्री रेनू शर्मा का आरोप है कि 11 जुलाई की रात उसे एक व्यक्ति ने घर की खिड़की से गालीगलौज कर हत्या की धमकी दी। आरोपी की धमकी से वह सहमी हुई है। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कोतवाली थाने में भी घटना की तहरीर दी गई थी। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना कि पुलिस जांच कर रही है आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।