मेरठ। सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसओ देहली गेट के अनुसार बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोसी युवक उसे अपने घर ले गया और उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। शोर सुनकर पड़ोसियों ने बच्ची को उसके चुंगल से छुड़ाया था। बच्ची के परिजनों ने थाने में आरोपी इम्तियाज के खिलाफ छेड़खानी और पॉस्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसओ ने बताया कि आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।