मेरठ। सुपारी लेकर हत्या करना, लूट और वाहन चोरी करने वाले बदमाशों के तार क्राइम ब्रांच से जुड़ जाते हैं। कई बार पुलिस वालों को अधिकारियों ने सस्पेंड भी किया हैं। इसके बावजूद भी क्राइम ब्रांच की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है।
कंकरखेड़ा में शराब तस्करों से साठगांठ के मामले में क्राइम ब्र्रांच के तीन सिपाही सस्पेंड हुए थे। फलावदा के सनौता गांव में दोहरे हत्याकांड के मामले में पीड़ित परिवार पर समझौता न करने का दबाव बनाया। पीड़ित परिवार के लोगोें की हत्या तक का प्लान बनाया गया। जिसमें क्राइम ब्रांच के एक सिपाही का नाम सामने आया था। मंगलवार को मवाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। जिसमें पकड़े गए आरोपियों ने भी क्राइम ब्रांच के सिपाही का नाम बताया। जोकि वाहन चोरों से पैसा लेता था। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि क्राइम ब्रांच के सिपाहियों की शिकायतें आ रही हैं। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। क्राइम ब्रांच में एक्सपर्ट पुलिस वाले लगाए जाएंगे।
बदमाशों की जडे़ क्राइम ब्रांच तक फैली हुई है।
क्राइम ब्रांच