मेरठ। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारियों ने नौचंदी थाना पुलिस उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एसएसपी आफिस पर हंगामा किया। थाने के एक पुलिसकर्मी पर एक युवक को फर्जी रूप से थाने ले जाने और नकदी, फोन व सोने की अंगूठी वापस न देने के आरोप लगाए। एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।