घर में चोरी करते पकड़ा युवक, धुनाई
मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र के श्यामनगर निवासी असलूम पुत्र रहमान सब्जी बेचने का काम करता है। शुक्रवार रात परिवार के लोग कमरे में सोए हुए थे। इस बीच दो युवक दीवार फांदकर घर में घुस गए और सेफ में रखे दस हजार रुपये व ज्वैलरी चोरी कर ली। इस बीच असलूम जाग गया और उसने शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोगों ने एक चोर को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। जबकि दूसरा भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट मोहम्मद असलम ने बताया कि पकड़ा गया युवक असलम निवासी श्यामनगर है। असलम से पूछताछ के बाद फरार दूसरे आरोपी शहनवाज को भी हिरासत में ले लिया। उनसे चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।