मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित एक पेट्रोल पंप पर रविवार को 50 रुपये का पेट्रोल डलवाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने एक कर्मचारी को चांटा मार दिया। जिसके बाद कर्मचारियों ने बाइक सवार युवकों की पिटाई कर दी। सूचना पर नौचंदी और मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची और तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों ने मेडिकल थाने में तहरीर देने के बाद समझौता कर लिया।