दरोगा की पत्नी का हत्यारोपी शिवा गिरफ्तार
मेरठ। शास्त्रीनगर में एक मार्च की शाम दरोगा की पत्नी की हत्या के मामले में नौचंदी पुलिस ने नामजद आरोपी शिवा राणा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
अलीगढ़ के पिसावा क्षेत्र के धर्मपुर निवासी पीएसी मेरठ में दरोगा बृजपाल सिंह का परिवार नौचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर स्थित के-ब्लॉक में रह रहा है। एक मार्च को कुख्यात अर्जुन राणा ने शराब के लिए पांच सौ रुपये न मिलने पर दरोगा सुमन की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस इस मामले में मुख्य हत्यारोपी अर्जुन राणा, उसके चचेरे भाई शक्ति को जेल भेज चुकी है। इंस्पेक्टर नौचंदी ने बताया कि नामजद आरोपी शिवा राणा पुत्र जितेंद्र निवासी पुराना के-ब्लॉक नौचंदी ने बताया कि दरोगा के छोटे बेटे निशांत पर मोबाइल को लेकर कुछ पैसे थे। दरोगा का छोटा बेटा पैसे देने से इंकार कर रहा था। इन पैसों को लेकर शिवा ने अपने दोस्त अर्जुन को बताया था। होली की शाम अर्जुन शराब के नशे में था। इस दौरान दरोगा का बड़ा बेटा कविंद्र सामान लेने घर से निकला था तो अर्जुन, शक्ति और शिवा ने उसे रोककर शराब के लिए पैसे मांगने शुरू कर दिए थे। इस बीच शोर सुनकर मां सुमन भी वहां आ गई थी। अर्जुन ने कविंद्र पर गोली चला दी थी, जिस पर सुमन बीच में आ गई थी तो अर्जुन ने उस पर भी गोलियां चला दी थीं। सुमन की मौके पर मौत हो गई थी जबकि कविंद्र भी दो गोलियां लगने से घायल हुआ था।
खास बातें:
होली शाम शास्त्रीनगर में हुई थी हत्या