मोबाइल लूटने वाला युवक धरा
मेरठ। तेजगढ़ी चौराहे के पास सोमवार रात नौ बजे एक युवक रिक्शा सवार महिला से मोबाइल झपटकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से दो मोबाइल बरामद हुए हैं। एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी मोनी निवासी शिव शक्ति विहार है। युवक ने बताया कि वह पहले भी मोबाइल लूट और चोरी कर चुका है। बाद में मोबाइल फोन को एल ब्लॉक शास्त्री नगर निवासी अपने दोस्त को बेच देता था।