मेरठ। लिसाड़ी गेट पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोपी को शुक्रवार रात दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवती के परिवार से जुड़ा बताया गया, जो कई माह से फरार चल रहा था। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि पीड़ित युवती ने विगत 30 मार्च को लिसाड़ी गेट थाने पर निजामुद्दीन निवासी अजमेरी गेट दिल्ली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती का आरोप था कि घटना वाले दिन वह घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी ने चाय में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी समझौते का दबाव बना रहा था।