फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार के इनामी समेत दो लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच हजार के इनामी समेत दो लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन


मेरठ। नौचंदी पुलिस ने पांच हजार के इनामी समेत दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग पिछले दो माह में एक दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है।
एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि एसओ नौचंदी अर्जुन सिंह ने बृहस्पतिवार रात को सेंट्रल मार्केट से चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा है। युवक महिलाओं से पर्स व चेन लूट की घटना को अंजाम देते हैं। पकड़े गये आरोपी आकाश तोमर उर्फ बिट्टू पुत्र वेदपाल निवासी शिवशक्ति विहार थाना भावनपुर और अनीस पुत्र नफीस निवासी शाहजहां कालोनी थाना लिसाड़ीगेट हैं। आकाश के खिलाफ मारपीट, लूट, चोरी, छेड़छाड़, बलवा और रेप की कोशिश समेत नौ मामले दर्ज हैं। आरोपी ने कुछ दिन पहले एक छात्रा को अगवा कर रेप की कोशिश भी की थी। वहीं अनीस पर चार मामले दर्ज हैं। दोनों के पास से एक बाइक, 27 सौ रुपये, दो तमंचे बरामद किए गए हैं। आकाश पर पांच हजार का इनाम घोषित है। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों युवक बाइक की नंबर प्लेट बदलकर शाम को निकलते थे और वारदात को अंजाम देते थे। आकाश लूट के बाद अपनी प्रेमिका के शोक पूरा करता था। अनीस ने भी लिसाड़ीगेट में चोरी और लूट की घटनाओं के लिए गैंग बना रखा है। गिरोह में दो अन्य युवक भी हैं जो फरार चल रहे हैं।
खास बात
इनामी बदमाश पर दर्ज हैं लूट, चोरी और रेप के प्रयास समेत नौ मामले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें