मेरठ। लिसाड़ी गेट की मदीना कॉलोनी में बधाई लेने पहुंचे किन्नरों का विरोध करते हुए एक युवक ने तमंचा तान दिया। इससे गुस्साए किन्नर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। इस बीच कॉलोनी में फायरिंग की सूचना पर पुलिस पहुंची तो किन्नरों ने पुलिस को घेरकर आरोप लगाया कि किन्नरों पर लगातार हमले हो रहे हैं। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। बाद में समर गार्डन चौकी पहुंचकर तहरीर दी। एसओ लिसाड़ी गेट के अनुसार तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।