मेरठ। कोतवाली निवासी कुख्यात अनीसू पंडित के हत्यारोपी पप्पू उर्फ हरिकिशन निवासी खूनी नंगला, इंचौली की निशानदेही पर पुलिस ने पिस्टल बरामद की है। आरोपी पप्पू को दो सप्ताह पूर्व सरूरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कोतवाली पुलिस ने आरोपी से जेल में जाकर पूछताछ की और अनीसू की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की। एसओ कोतवाली विजय गुप्ता का कहना है कि अनीसू की हत्या के पांच आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।