फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत कराने आए, भिड़े, हवालात पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों के परिजन कचहरी में आए तो जमानत कराने थे। लेकिन एक-दूसरे से भिड़ गए। कचहरी चौकी इंचार्ज ने सभी को गिरफ्तार कर सिविल लाइन थाने की हवालात भेज दिया। पुलिस के अनुसार थाना जानी क्षेत्र के गांव कुराली के रहने वाले कुछ लोगों को थाना जानी पुलिस ने गिरफ्तार कर शांति भंग के आरोप में सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया था। जहां रवि कुमार पुत्र रामबीर अपने पिता व भाई की जमानत कराने आया हुआ था। उसी समय कुराली के रहने वाले अन्य आरोपी विनोद, राजू, रवि, मनोज भी आए हुए थे। कचहरी में एक-दूसरे को देखकर दोनों पक्ष गालीगलौज करते हुए पुलिस वालों के सामने ही मारपिटाई करने लगे। जिन्हें कचहरी पुलिस चौकी इंचार्ज ने गिरफ्तार कर थाना सिविल लाइन भेज दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि सभी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

- जानी निवासी आरोपियों को शांतिभंग में किया गया था पेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें