खरखौदा। गांव घोसीपुर निवासी आसिफ पुत्र जब्बार बुधवार शाम को घर पर था। उससे रंजिश रखने वाला गांव निवासी युवक वहां पहुंचा और उस पर फायरिंग कर दी। जिसमें पीड़ित बाल-बाल बचा। उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इस पर पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाना आ गई। इस मामले में पीड़ित ने जानलेवा हमले की तहरीर दी है। वहीं, थाना प्रभारी कुलवीर सिंह का कहना है कि मामला रंतिश का लग रहा है। दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका है। इसके बाद भी आरोपी युवक से पूछताछ जारी है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जायेगी।