फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले के बाद अलर्ट, सड़क पर उतरे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी हमले के बाद अलर्ट, सड़क पर उतरे अफसर
विज्ञापन

रात में चलाया सघन अभियान, सेना ने भी बढ़ाई निगरानी
रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी कड़ी की गई सुरक्षा
दूसरे जिलों की सीमा से सटे मुख्य मार्गों पर हुई चेकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद पूरे जोन में अलर्ट कर दिया गया। डीआईजी अखिलेश कुमार के निर्देश पर रात में पुलिस अफसर सड़क पर उतर आए। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने हाईवे के अलावा, मुख्य होटलों, बस अड्डे और रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग की। कैंट क्षेत्र में सेना ने भी निगरानी बढ़ा दी। देररात तक अभियान चलाया गया।
देरशाम एसपी सिटी रणविजय सिंह, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, सीओ दौराला जितेंद्र सिंह, सीओ ब्रह्मपुरी हरिमोहन सिंह, सीओ सिविल लाइन अखिलेश भदौरिया और सभी थानेदारों के साथ बैठक की। वहीं दूसरे जिलों से सटे हाईवे पर मुख्य मार्गों पर एसपी देहात राजेश कुमार ने भी अभियान चलाया। सभी पुलिस अफसर अपने-अपने क्षेत्र की फोर्स के साथ सड़क पर उतर गये। सिटी स्टेशन, कैंट स्टेशन, भैसाली बस अड्डा, सोहराबगेट पर चेकिंग की गई। पुलिस ने होटलों में पहुंचकर वहां की व्यवस्था को परखा।
विज्ञापन

कई होटल और ढाबों में जांच की। यहां मौजूद संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, एसओ देहलीगेट विजय गुप्ता ने घंटाघर, बच्चा पार्क पर चेकिंग की। पुलिस ने दुपहिया और चौपहिया वाहनों को रोककर तलाशी ली। सीओ ब्रह्मपुरी हरिमोहन सिंह ने भी इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी बृजेश शर्मा, इंस्पेक्टर टीपीनगर डालचंद और इंस्पेक्टर परतापुर नीरज मलिक को साथ लेकर होटलों में चेकिंग की। दिल्ली रोड पर भी कई स्थानों पर वाहनों की तलाशी ली गई। इसी तरह शहर के अन्य सर्किल में भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर देररात चेकिंग अभियान चलाया गया था। होटलों और ढाबों के साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी पुलिस पहुंची। वहीं जीआरपी और आरपीएफ ने भी स्टेशनों पर चेकिंग की। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि मुख्य मार्गों पर वाहनों की चेकिंग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें