सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत
मोदीनगर। पिलखुवा के पासी गांव निवासी अर्जुन पुत्र वीर सिंह ने 20 नवंबर को एक विवाह समारोह में शामिल होने कोतवाली क्षेत्र में आया था। लौटने के दौरान रात को गदाना गांव में हुए सड़क हादसे में वह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर हालत के चलते उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को इलाज के दौरान अर्जुन की मौत हो गई। ब्यूरो