मेरठ। शास्त्रीनगर में बैग फैक्ट्री में सचिन की मौत के मामले में मंगलवार को परिजनों और महिलाओं ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया।
मुंडाली थानाक्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर गांव निवासी सचिन शास्त्रीनगर में बैग बनाने की फैक्ट्री में मजदूरी करता था। तीन दिन पहले सचिन की फैक्ट्री में मौत हो गई थी। नौचंदी पुलिस का दावा है कि सचिन ने खुदकुशी की थी। जिसका पोस्टमार्टम भी हुआ था। मंगलवार को सचिन के परिवार की महिलाएं और लोगों ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर आरोप लगाया कि सचिन ने खुदकुशी नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई है। फैक्ट्री मालिक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराने की जिद पर अड़ गए। सीओ सिविल लाइन श्रीराम अर्ज का कहना कि मामले की जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार ने खुद लिखकर दिया था कि सचिन ने खुदकुशी की है और उन्हें किसी पर कोई कार्रवाई नहीं करनी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी होना बताया गया। हालांकि पीड़ित परिवार की मांग पर जांच की जाएगी।