फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी नेता विपिन त्यागी का गिरफ्तारी वारंट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। डॉक्टर और कर्मचारियों के विवाद के चलते मेडिकल कॉलेज जंग का अखाड़ा बना हुआ है। दस दिन बीतने के बावजूद पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर हंगामा कर रहे हैं। दोनों तरफ से जानलेवा हमले के मुकदमे पंजीकृत हैं। मुख्य आरोपी कर्मचारी नेता विपिन त्यागी और दूसरी तरफ से डॉ. अजित चौधरी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस किसी की भी गिरफ्तारी की कोशिश नहीं कर रही है। इस कारण डॉक्टर हड़ताल तो कर्मचारी आंदोलन करने की चेतावनी दे रहे हैं। सोमवार दोपहर मेडिकल पुलिस ने कर्मचारी नेता विपिन त्यागी समेत पांच कर्मचारियों के गिरफ्तारी वारंट ले लिया है। एसओ मेडिकल सतीश कुमार का कहना है कि प्राथमिक जांच में कर्मचारी नेता विपिन त्यागी और उसके साथी कर्मचारियों की गिरफ्तारी करने के आदेश मिले हैं। जिसके चलते उनकी गिरफ्तारी वारंट भी कोर्ट से लिया गया हैं। डॉ. अजित चौधरी और उसके साथियों पर दर्ज मुकदमे की अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें