कंकरखेड़ा। कंकरखेड़ा क्षेत्र निवासी एक युवती एमए कर रही है। दो माह पहले पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को परिजन थाने पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी व छात्रा की बरामदगी की मांग की। वहीं एसएसआई महेश चंद का कहना है कि छात्रा की गुमशुदगी दर्ज है। मामला प्रेम प्रसंग का है।