एसएसपी ऑफिस पर किया हंगामा
मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र के लोगों ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पर हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ मिलकर बेटियों से गलत काम कराया है। एसएसपी ऑफिस पहुंचे उमरद्दीन ने बताया कि 27 जुलाई की शाम को उक्त व्यक्ति के घर में चार से पांच लड़के घुसे थे। पड़ोस के लोगों ने घर में घुसकर देखा तो युवक दो लड़कियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थे। विरोध करने पर वे धमकी देकर चले गए। बाद में व्यक्ति ने उनके घर पर बाहरी युवकों को बुलाकर हमला करा दिया। आरोपियों ने पिस्टल से कई राउंड फायरिंग की। लिसाड़ीगेट थाने में मामला दर्ज है, लेकिन पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए।