फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाना क्षेत्र की शाक्यपुरी कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर व्यापारी की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल पक्ष का दावा है कि विवाहिता ने गृह कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि कॉलोनी में कई चर्चाएं हैं। भारी बारिश के चलते दो घंटे बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। पुलिस ने पंजाब निवासी महिला के मायके वालों को इसकी सूचना दे दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लुधियाना की रहने वाली प्रभलीन कौर उर्फ ओशी (25) की शादी शाक्यपुरी कंकरखेड़ा निवासी रमनदीप पुत्र परमजीत के साथ हुई थी। रमनदीप की सोतीगंज में स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। दंपति से तीन साल की बेटी है। ससुराल पक्ष की मानें तो शुक्रवार को रमन व उसके परिवार वाले सभी घर पर ही थे। इस दौरान दोपहर करीब 12 बजे प्रभलीन ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिवार के लोगों ने उसका शव पंखे से लटका देखा तो चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेकर विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा दीपक शर्मा का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दंपति के बीच काफी दिन से घरेलू समस्याओं को लेकर विवाद चल रहा था। विवाहिता के मायके पक्ष को सूचना दे दी गई। तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें