कंकरखेड़ा। रोहटा रोड पर एक युवती परिजनों के साथ कार से घर जा रही थी। इस बीच बाइक सवार दो युवकों ने उसे देखकर अश्लील कमेंट कर दिए। विरोध करने पर गाली गलौज कर भागने लगे। इस पर युवती ने शोर मचा दिया को लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई।