विधवा की जमीन पर कब्जे की कोशिश
कंकरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विधवा ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जमीन पर कब्जे का प्रयास कर रहे भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही अपनी जमीन की सुरक्षा कराने की मांग की है।
अंगूरी देवी पत्नी फूलचंद निवासी गांव नंगलाताशी ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि नंगलाताशी कासमपुर में खसरा संख्या 605, 610, 643 व 644 में उसके पति की दादा लाई कई बीघा जमीन है। जिस पर भूमाफिया रहीमुद्दीन पुत्र अजीमुद्दीन निवासी गोविंदपुरी व योगेश पुत्र जगवीर सिंह निवासी गांव नंगलाताशी एक राय होकर कब्जा करने की फिराक में हैं। महिला ने मजिस्ट्रेट को बताया कि रहीमुद्दीन नगर निगम की करोड़ों रुपए की जमीन पर कब्जा करने के चक्कर में जेल भी जा चुका है। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मजिस्ट्रेट ने थाना पुलिस को जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।