श्याम नगर में युवक को गोली मारी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र के श्याम नगर में शनिवार रात एक युवक को गोली मार दी गई। आरोप उसी के दोस्त पर है। युवक की हालत गंभीर बनी है।
पुलिस के अनुसार गोली समर गार्डन निवासी गुफरान (21) के सीने में मारी गई। उसे गंभीर हालत में गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर मौ. असलम के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि गुफरान को उसी के एक दोस्त ने गोली मारी हैै। गुफरान और उसके दोस्त के बीच एक युवती को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर दोस्त ने गुफरान को बातचीत के लिए श्याम नगर बुलाया गया था। दोनों के बीच बातों में विवाद हो गया और उसके दोस्त ने तमंचे से गुफरान को गोली मार दी। इंस्पेक्टर के अनुसार दोनों में गर्ल फ्रेंड का विवाद सामने आ रहा है। गोली गुफरान के सीने में फंसी है। उसका ऑपरेशन कराया जा रहा है।