फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट में बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट इलाके में सोमवार शाम दुकानदार ने आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो बच्ची आरोपी से छूटकर घर पहुंची। बच्ची के माता-पिता विरोध दर्ज कराने आरोपी के यहां पहुंचे तो उन्हें बंधक बनाकर पीटा गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आठ साल की यह बच्ची परचून की दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि करीब 55 वर्षीय दुकानदार ने सामान देने के बहाने बच्ची से अश्लील हरकतें कर दीं। दुकान का गेट बंद कर बच्ची से दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी दुकान से निकलकर अपने घर में जा घुसा। लोगों की सहायता से बच्ची को उसके घर पहुंचाया गया।
बच्ची के माता-पिता जब आरोपी दुकानदार के घर पहुंचे तो आरोप है कि दंपति को घर में बंधक बनाकर पीटा गया और पुलिस से शिकायत करने पर बच्ची की हत्या करने की धमकी दी गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसओ लिसाड़ी गेट मोहम्मद असलम का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें