चेन लुटेरों के पीछे इंस्पेक्टर ने जीप दौड़ाई
मेरठ। सिविल लाइन क्षेत्र में चेन लूटकर भाग रहे अपाचे सवार दो लुटेरों को पकड़ने में पुलिस के पसीने छूट गये। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा ने लुटेरों के पीछे पांच किमी तक जीप दौड़ाई, लेकिन वह भाग निकले। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा सचिन मलिक दोपहर को कोर्ट में एक बदमाश का रिमांड मंजूर कराकर जीप से जा रहे थे। इस बीच पुलिस को सूचना मिली को दो युवक चेन लूटकर माल रोड की तरफ भागे हैं। इंस्पेक्टर ने आरोपियों की तलाश में जीप दौड़ दी। अपाचे बाइक सामने से आ रही एक कार में टकराने से बाल बाल बची। इस बीच एक सिपाही ने हाथ में पिस्टल भी बाहर निकाल ली। उधर, बाइक सवार लुटेरे रुड़की रोड की तरफ भाग निकले। हालांकि भीड़भाड़ आने के बाद लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।
बसपा नेता की फेसबुक आईडी पर फोटो डाले
मेरठ। लोहिया नगर निवासी बसपा नेता हाजी नौशाद के नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उस पर अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड कर दिये गये। पीड़ित ने खरखौदा थाने में शिकायत करने के बाद एसएसपी ऑफिस पर शिकायत की। साइबर सेल की टीम को जांच में पता चला कि फेसबुक आईडी पर जो मोबाइल नंबर आया वह बिहार का है।