कंकरखेड़ा। एक दस्तावेज लेखक ने पुलिस को ढाई लाख रुपये लूट की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला लूट के बजाय एक युवती से विवाद को लेकर मारपीट का निकला। इंस्पेक्टर सचिन मलिक के अनुसार चौक मोहल्ला निवासी दस्तावेज लेखक अनिल कुमार ने पुलिस को सूचना दी थी कि गोविंदपुरी में बाइक सवार बदमाशों ने उससे ढाई लाख रुपये लूट लिए। जांच में सामने आया कि अनिल का गोविंदपुरी निवासी विशाल से एक युवती को लेकर विवाद हो गया था। दोनों में मारपीट हो गई। जिसके बाद लूट की सूचना दे दी गई। अनिल और विशाल को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।