शास्त्रीनगर में लावारिस कार से मचा हड़कंप
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में शास्त्रीनगर सेक्टर तीन के पास शनिवार रात लावारिस कार मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस का मानना है कि बदमाश किसी घटना को अंजाम देने पहुंचे थे, जो पुलिस गश्त का पता क्ष्लने पर कार छोड़कर फरार हो गए। सिल्वर कलर की दिल्ली नंबर की यह सेंट्रो कार पूछताछ में आसपास के किसी व्यक्ति की नहीं निकली। सूचना पर पहुंचे एसओ नौचंदी अर्जुन सिंह ने मेडिकल और लिसाड़ी गेट पुलिस भी मौके पर बुला लिया था। कार की तलाशी ली गई। लेकिन खास चीज नहीं मिलना बताया गया। पास के एक दुकानदार ने बताया कि कार शनिवार को दिन में भी खड़ी थी। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। एसपी सिटी का कहना कि लावारिस कार की जांच पड़ताल की जा रही है।