मेरठ। श्रद्धापुरी कंकरखेड़ा निवासी अंशिका और उनकी मां से शुक्रवार को भैसाली अड्डे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स लूट लिया था। अंशिका का पिता आबकारी विभाग में सिपाही है। बदमाश मौके पर बाइक छोड़कर भागे थे। इंस्पेक्टर पंकज पंत के अनुसार बाइक उस्मान निवासी मकबरा डिग्गी की थी। उस्मान को पकड़कर पूछताछ की गई तो पता चला कि बाइक उसका पड़ोसी शाहरुख लेकर गया था। शाहरुख और उसके दोस्त जावेद ने पर्स छीनने की घटना की है। पुलिस ने शाहरुख की तलाश में दबिश दी तो वह फरार मिला। पुलिस ने उसके घर से पर्स बरामद कर उसके पिता को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर के अनुसार शाहरुख को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी ने पहले भी लूट की घटनाएं की हैं।