फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी पर भी नहीं माने, कर दी तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल टावर लगाने पर महिलाओं ने की तोड़फोड़
विज्ञापन

मेरठ। सिविल लाइन क्षेत्र के न्यू प्रभात नगर में मोबाइल टावर लगाने पर मंगलवार देर रात महिलाओं ने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बगैर अनुमति के टावर लगाने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

एसओ सिविल लाइन धनवीर सिंह ने बताया कि सोमवार को महिलाओं ने थाने पर एक प्रार्थनापत्र दिया था कि न्यू प्रभातनगर में कुछ लोग जबरन मोबाइल टावर लगाना चाहते हैं। मंगलवार को टावर का निर्माण शुरू हो गया तो महिलाओं ने टावर लगाने वालों को पहले पीटा और फिर वहां पर तोड़फोड़ कर दी। महिलाएं पहले ही चेतावनी दे चुकी हैं कि अगर टावर लगा तो वह हंगामा करेंगी। इसके बावजूद भी टावर का निर्माण कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें