सलावा संघर्ष मामले में आठ के खिलाफ मुकदमा
सरधना। सलावा गांव में शनिवार को हुए संघर्ष में रविवार को दोनो पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। जिसमें एक पक्ष से मुकेश पुत्र रिछपाल की तहरीर पर रविवार को विनोद, महेश, नीरज पुत्रगण सुबे सिंह व दूसरे पक्ष से महेश पुत्र सूबे की तहरीर पर मुकेश, ओमसिंह, सौरभ, गौरव व महिला विनिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि दोनो पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही हैं।