मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहबुद्दीनपुर निवासी महिला ने गांव के ही विशु पुत्र राजपाल पर अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शनिवार रात अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विशु को जेल भेज दिया गया है।