फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवकों ने महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत युवकों ने महिला को पीटा
विज्ञापन

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंद्रानगर में रेखा यादव बेटे गौरान यादव और चुनमुन यादव के साथ रहती है। गौरान सुभारती मेडिकल कॉलेज में काम करता है। शनिवार शाम उसने ड्यूटी से आने के बाद बाइक घर के बाहर खड़ी कर दी। आरोप है कि पड़ोसी सचिन भाटी, कुलदीप भाटी ने उसकी बाइक गिरा दी। जब उसने विरोध किया तो दोनाें ने गौरान की पिटाई कर दी। शोर सुनकर जब रेखा बाहर आई तो आरोपियों ने उसे भी पीटा। लोगों के आने पर आरोपी फरार हो गए। महिला अपने दोनों बेटे को लेकर थाने पहुंची तो दूसरा पक्ष भी वहां आ गया। आरोप है कि यहां भी पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की और तहरीर लेकर लौटा दिया। इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा ने बताया कि पीड़िता थाने में शोर मचा रही थी। जब उसे शांत रहने के लिए कहा तो वह नाराज होकर चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें