फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 20 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 20 हजार
विज्ञापन

मुरादनगर। बृजविहार कॉलोनी निवासी अशोक कुमार का भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। रविवार सुबह वह रेलवे रोड स्थित एक एटीएम से पैसे निकालने गया था। काफी प्रयास के बाद भी जब पैसे नहीं निकले तो वहां पर खडे़ एक युवक ने मदद कर दी। इसके बाद पैसे निकल गए। जब युवक अपने घर पहुंचा तो उसके मोबाइल पर बीस हजार रुपये खाते से कटने का मैसेज आया। युवक ने जब अपना एटीएम कार्ड देखा तो वह बदला हुआ था। इसके अलावा गंगा विहार कॉलोनी में फोन पर सरिता देवी से एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर चेन्नई के मॉल से तीस हजार रुपये की शॉपिंग करने का मामला सामने आया है। तीन दिन पूर्व महिला के पास एक फोन आया था और रविवार सुबह खाते से पैसे कटने का मैसेज मोबाइल पर आया। महिला ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें