फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी करते महिला समेत तीन दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। पुलिस ने शुक्रवार तड़के ग्राम ललियाना स्थित एक मकान पर छापा मारकर गोकशी कर रहे महिला समेत तीन आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में गोमांस तथा गोकशी में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं। वहीं, पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि शुक्रवार तड़के सूचना मिली कि ग्राम ललियाना स्थित सदाकत के मकान मे कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। इस पर एसएसआई बीएस चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मकान पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को दबोचकर करीब एक कुंतल गोमांस तथा गोकशी में प्रयुक्त औजार बरामद किए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम ललियाना निवासी तमन्ना उर्फ कल्लो, सदाकत पुत्र वकील तथा माहिर पुत्र फारुख बताया। पशु चिकित्सक डॉ. सुबोध गुप्ता ने मीट को प्रथमदृष्टया गाय का बताया। वहीं, पुलिस ने बरामद मीट को डाक्टरी परीक्षण के बाद एक गड्डे मे दबवा दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर जेल भेज दिया गया है। क्षेत्र में किसी भी सूरत पर गोकशी नहीं होने दी जाएगी।

कई दुकानों के ताले तोड़ हजारों का सामान चोरी
किठौर। ठंड शुरू होते ही शुक्रवार देर रात चोरों ने कस्बा किठौर तथा फतेहपुर नारायण में कई दुकानों का ताला तोड़ हजारों का सामान साफ कर दिया। जब दुकान स्वामी दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

चोरों ने शुक्रवार देर रात कस्बा किठौर में थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर आमिर इलेक्ट्रिक वर्क्स की दुकान का ताला तोड़ लाखों रुपये का सामान साफ कर दिया। दुकान स्वामी साबिर पुत्र साजिद ने बताया कि गुरुवार रात दुकान बंद कर घर चला गया था। जब वह शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो ताले टूटे पड़े थे। जिसमें चोरों ने दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान साफ कर दिया। उधर, फतेहपुर नारायण में चोरों ने कई दुकानों का निशाना बनाते हुए हजारों का सामान साफ कर दिया।फतेहपुर निवासी किराना विक्रेता सुशील त्यागी ने बताया कि चोरों ने गुरुवार देर रात दुकान का ताला तोड़ हजारों की नकदी समेत लगभग 15000 हजार रुपये, टेलर दिव्यांग सोनू की दुकान से चोरों ने सिलाई मशीन, नए कपड़े, मोहम्मद की इलेक्टोनिक दुकान से इन्वर्टर बैट्री समेत हजारों का समान साफ कर दिया। चोरी की घटना की जानकारी होते ही पीड़ितों ने सूचना पुलिस को दी। हालांकि पुलिस जांच करके लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें