कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र निवासी एक दंपति ने घरेलू विवाद में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा दीपक शर्मा के अनुसार महिला ने तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि उसका पति सरकारी अधिकारी है। इससे पहले वह छह शादियां कर चुका है। अब सातवीं शादी की तैयारी कर रहा है। उसने शादी का विरोध किया तो पति ने उसे पीटकर घायल कर दिया। वहीं, अधिकारी पति ने भी दी तहरीर में आरोप लगाया कि महिला ने उसके साथ अपने परिचित लोगों को घर पर बुलाकर मारपीट की और दुर्व्यवहार किया। इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच की जा रही है।