कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र निवासी बीएससी फाइनल ईयर की एक छात्रा घर छोड़कर प्रेमी संग चली गई। परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहने उन्हें पता चला कि उनकी बेटी का क्षेत्र के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस पर उन्होंने बेटी को युवक से न मिलने को कहा, लेकिन वह मानी नहीं। परिजनों ने बताया कि हाल में हुई पुलिस भर्ती में उनकी बेटी का चयन कांस्टेबल पद के लिए हो गया है। पांच दिन पहले वह पुलिस की ट्रेनिंग के लिए जाने की बात कहकर घर से चली गई। बाद में पता चला कि वह ट्रेनिंग स्थल नहीं गई, बल्कि युवक के साथ चली गई। परिजनों ने तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।