कंकरखेड़ा। अपराध नियंत्रण और बेहतर कानून व्यवस्था के लिए थानों में चार इंस्पेक्टरों की तैनाती संसाधनों के अभाव में फंसती नजर आ रही है। सोमवार को अनिल कुमार सिंह थाने में बतौर प्रशासनिक इंस्पेक्टर तैनात हुए। लेकिन उन्हें बैठने को कक्ष और पंखा तक नसीब नहीं हुआ। बाद में उन्होंने आगंतुक कक्ष में बैठकर काम निपटाया। लेकिन वहां भी पंखा नहीं था। जबकि थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक शर्मा के कक्ष में एसी के अलावा दो पंखे लगे हैं। उधर ब्रह्मपुरी थाने में भी एक इंस्पेक्टर ने एक जुलाई को ज्वाइन किया था। लेकिन इसके बाद ही वे अवकाश पर चले गए थे। सीओ दौराला पंकज सिंह के अनुसार थाने में पर्याप्त जगह नही है। धीरे-धीरे व्यवस्था कराई जा रही है। फिलहाल आगंतुक कक्ष में उन्हें बिठाया गया है। बाद में शिफ्ट कर दिया जाएगा।