दो दुर्घटनाओं में चार घायल
कोतवाली देहात। दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो बाइक पर सवार एक महिला समेत चार युवक घायल हो गए। गांव करौंदा चौधर निवासी नीटू और बृजपाल बाइक से नजीबाबाद दिशा की ओर से कोतवाली आ रहे थे। नजीबाबाद मार्ग पर तिराहे पर बाइक घुमाई तो कार की चपेट में आ गई। टक्कर में बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहीं, नजीबाबाद मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक पर सवार थाना नगीना देहात क्षेत्र के गांव अलीपुरा जट निवासी शाहनवाज, और फरजाना घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।