झूठी सूचना देने पर कार्रवाई होगी
कैराना। ट्रक चालक द्वारा लूट की झूठी सूचना दिए जाने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की, तो मामला झूठा पाया गया। पुलिस ने सूचना देने वाले को कड़ी हिदायत दी। बुधवार देर रात एक ट्रक चालक ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि यमुना पुल पर उससे 50 हजार रुपये की नकदी लूट ली गई है। आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र नागर ने बताया कि सूचना देने वाला युवक 50 हजार से मुकर गया और फिर वो 20 हजार बताने लगा। प्रथम दृष्टया मामला झूठा प्रतीत होता है। इस संबंध में उन्हें कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।