फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साकेत में व्यापारी पर हमला, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सिविल लाइन क्षेत्र के साकेत निवासी अमित कुमार का फर्नीचर का थोक का काम है। शनिवार को अमित मार्निंग वाक पर घर से निकले थे। साकेत पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर दूर बाइक पर दो युवक आए और गाली गलौज कर अमित पर हमला बोल दिया। व्यापारी जान बचाकर एक मकान में घुस गए। हमलावरों ने वहां भी घुसकर हमला करने का प्रयास किया, लेकिन शोर सुनकर पहुंचे लोगों को देख आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि जांच में मामला मामूली कहासुनी का निकला। हमले की बात से पुलिस इनकार कर रही है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक ने बताया कि व्यापारी ने लिखित में कोई शिकायत नहीं दी है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें